गया की प्रखंड प्रमुख के पटना आवास पर EOU ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक साथ 17 ठिकानों पर दबिश, 19.50 लाख कैश बरामद, आरोपी महिला से पूछताछ

गया जिले के डोभी प्रखंड की प्रमुख के पटना स्थित आवास में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।

गया की प्रखंड प्रमुख के पटना आवास पर EOU ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक साथ 17 ठिकानों पर दबिश, 19.50 लाख कैश बरामद, आरोपी महिला से पूछताछ
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गया/पटना: गया जिले के डोभी प्रखंड की प्रमुख के पटना स्थित आवास में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मां सुखिया अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 406 में कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान 19 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। करीब चार घंटे तक चली तलाशी में नकदी के साथ कई दस्तावेज भी मिले हैं।

बरामद रकम के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने फ्लैट में मौजूद प्रखंड प्रमुख को नकदी के साथ हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियों ने एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। मां सुखिया अपार्टमेंट के फ्लैट से नकदी और दस्तावेज बरामद होने के बाद टीम इनके स्रोत और संभावित लेनदेन की पड़ताल कर रही है।